तमिनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय रोजाना 18 से 20 घंटे काम करते हैं और सुबह 4 बजे ही मंत्रियों को फोन करके विभागों का अपडेट लेना शुरू कर देते हैं। उनकी पार्टी तमिळगा वेत्रि कषगम (TVK) के मंत्री और करीबी सहयोगी आधव अर्जुन ने चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया टुडे तमिलनाडु कॉन्क्लेव’ के दौरान मुख्यमंत्री के इस कड़े रूटीन का खुलासा किया है।
आधव अर्जुन ने मुख्यमंत्री विजय को एक “राजनीतिक साधु” (Political Monk) करार दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी जीत का जश्न मनाने के बजाय मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान पूरी निष्ठा के साथ प्रशासनिक सुधारों और शासन चलाने पर केंद्रित है। विजय सचिवालय में लगातार उपस्थिति दर्ज कराते हैं और सरकारी मशीनरी में फैले भ्रष्टाचार तथा वित्तीय नुकसान (Financial Leakages) को रोकने के लिए सख्त निर्देश दे रहे हैं।

तमिलनाडु सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर जारी रिपोर्ट के बीच मंत्री के इस बयान ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है।
यह भी पढ़ें: हाफिज सईद का सच: पाकिस्तानी मौलाना का बड़ा खुलासा