ऋषिकेश/हरिद्वार। युवा लेखक, उद्यमी एवं प्रेरक वक्ता आशीष सिंह रुद्रा के साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान को देश के प्रतिष्ठित संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। हाल ही में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज तथा श्री दक्षिण काली शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी महाराज ने आशीष सिंह रुद्रा की पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ का अवलोकन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस दौरान संतों ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का साहित्य, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण जैसे क्षेत्रों में आगे आना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने अनुभवों और संघर्षों को समाज के सामने लाकर प्रेरणा का स्रोत बनना चाहिए। संतों ने आशीष सिंह रुद्रा द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करने के प्रयासों की प्रशंसा की।

आशीष सिंह रुद्रा ने बताया कि उनकी पुस्तक ‘द वायरल ओनर’ जीवन के वास्तविक अनुभवों, संघर्षों, नेतृत्व क्षमता और सफलता की यात्रा पर आधारित है। उनका उद्देश्य युवाओं को अपने सपनों को साकार करने और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
उल्लेखनीय है कि आशीष सिंह रुद्रा कम आयु में ही उद्यमिता, लेखन और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। देश के प्रतिष्ठित संतों द्वारा उनके कार्यों को मिली सराहना को युवा साहित्य और उद्यमिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें – मेरठ के नन्हें रुद्र भान राणा का कमाल, 65 सेकंड में बता दिए सौरमंडल के सभी ग्रह