विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा: ट्रोल्स को खरी-खखरी सुनाकर शेयर की रोमांटिक फोटो

साउथ सिनेमा के पावर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सोशल मीडिया के गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गए हैं। हाल ही में एक पॉपुलर चैट शो में अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खुलासे करने के बाद इस कपल को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। जहाँ पहले रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को लंबा-चौड़ा जवाब दिया था, वहीं अब अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स की क्लास लगा दी है। विजय ने सोशल मीडिया पर बेहद रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए आलोचकों को खरी-खखरी सुनाई है।

रोमांटिक तस्वीरों के साथ किया तीखा वार

विजय देवरकोंडा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रश्मिका मंदाना के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और प्राइवेट पलों की तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह रश्मिका के माथे पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं एक अन्य वीडियो में वह उन्हें अपने कंधों पर उठाकर घूमते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के जरिए अभिनेता ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें इन फालतू की ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इन तस्वीरों के साथ विजय ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने रश्मिका को अपनी ‘बेस्ट फ्रेंड, पत्नी और अपनी औरत’ बताते हुए उनके प्रति अपने बेइंतहा प्यार को खुलेआम जाहिर किया।

विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा

ट्रोल्स को विजय देवरकोंडा की दो टूक

हाल ही में एक चैट शो के दौरान रश्मिका ने यह साझा किया था कि विजय को पाने के लिए उन्होंने उन्हें कई बार मनाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कपल के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की बातें शुरू कर दी थीं और उन्हें अनावश्यक सलाह देने लगे थे। इस पर भड़कते हुए विजय ने ट्रोल्स को आड़े हाथों लिया।

विजय ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जो लोग हमारी चिंता करने का दिखावा कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश हैं। मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशनसिब इंसान मानता हूँ।” उन्होंने आगे बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि अगर पूरी दुनिया के खिलाफ भी सिर्फ हम दोनों खड़े हैं, तो भी यह बिल्कुल सही है। इसके बाद आलोचकों और नफरत फैलाने वालों पर तंज कसते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बाकी सब लोग अपने काम से काम रखें और भाड़ में जाएं। विजय के इस बेबाक अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

रश्मिका ने भी दिया था करारा जवाब

इससे पहले रश्मिका मंदाना ने भी ट्रोल्स की बत्ती बुझाने के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट साझा किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया था कि लोग उनकी बातों का गलत मतलब निकाल रहे हैं। रश्मिका ने कहा था कि वह अपने पार्टनर के प्यार में पूरी तरह पागल हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जब बुरे वक्त में सोशल मीडिया के ये सलाहकार कहीं नजर नहीं आते थे, तब केवल विजय उनके साथ मजबूती से खड़े थे।

कपल के इस मजबूत और एकजुट रुख से यह साफ हो गया है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी भी बाहरी दबाव या नकारात्मकता के आगे झुकने वाले नहीं हैं। विजय और रश्मिका का यह अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है और फैंस खुलकर इस कपल के समर्थन में उतर आए हैं।

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ गोलीबारी से 5 लोगों की मौत: गौरव गोगोई ने कानून-व्यवस्था पर बीजेपी सरकार को घेरा

Author

1 thought on “विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा: ट्रोल्स को खरी-खखरी सुनाकर शेयर की रोमांटिक फोटो”

Leave a Comment