‘डायरेक्टर संग सोना होगा’, काम के बदले हुई गंदी डिमांड, चौंकी एक्ट्रेस, लगाई लताड़

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे कई ऐसे काले सच छिपे हैं, जिन्हें सुनकर अक्सर आम लोग सन्न रह जाते हैं। फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ (Casting Couch) एक ऐसा कड़वा सच है, जिसका सामना कई जानी-मानी अभिनेत्रियों को अपने शुरुआती या संघर्ष के दिनों में करना पड़ा है। कई हसीनाओं ने इस पर चुप्पी साध ली, तो वहीं कुछ ऐसी भी साहसी अभिनेत्रियां हुईं जिन्होंने खुलकर इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

बॉलीवुड और टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने भी इंडस्ट्री के इस गंदे और बदसूरत सच से पर्दा उठाया है। सुरवीन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा खुलासा किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में काम मांगने पर उनसे बेहद आपत्तिजनक मांग की गई थी।

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर का गंदा ऑफर

सुरवीन चावला ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में उस खौफनाक और असहज कर देने वाले अनुभव को साझा किया था, जब उन्हें साउथ सिनेमा के एक नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक की तरफ से घटिया डिमांड का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री के मुताबिक, एक फिल्म के सिलसिले में उनका लंबा स्क्रीन टेस्ट हुआ था, जो करीब 12 घंटे तक चला था। इस सिलसिले में उन्हें काफी देर हो गई थी।

इसके बाद जब सुरवीन मुंबई वापस लौटीं, तो उनके पास उस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के फोन आने लगे। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगा, लेकिन जल्द ही बात का रुख बदल गया। डायरेक्टर के एक करीबी ने उन्हें फोन करके कहा कि निर्देशक को उनका स्क्रीन टेस्ट बहुत पसंद आया है। चूंकि वह अभिनेत्री को व्यक्तिगत तौर पर ज्यादा नहीं जानते थे, इसलिए उनके साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहते थे।

बातचीत आगे बढ़ने पर जो डिमांड रखी गई, उसने सुरवीन को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। फोन करने वाले शख्स ने साफ शब्दों में कहा कि “डायरेक्टर आपके साथ सोना चाहते हैं।”

अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब और लगाई लताड़

इस तरह की गंदी और भद्दी डिमांड सुनने के बाद सुरवीन चावला ने एक सेकंड की भी देरी नहीं की और अपनी गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए उस शख्स और डायरेक्टर को करारा जवाब दिया। सुरवीन ने बिना डरे दो टूक शब्दों में कहा कि वे बिल्कुल गलत जगह पर आए हैं और वह अपने काम के बदले खुद को किसी के हाथों नहीं सौपेंगी।

अभिनेत्री ने अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया और उस ऑफर को तुरंत, बिना किसी झिझक के ठुकरा दिया। सुरवीन का मानना है कि इस तरह के लोग इंडस्ट्री में नए कलाकारों की मजबूरी का फायदा उठाना चाहते हैं, लेकिन अगर इंसान खुद पर अडिग रहे, तो इन घटिया हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।

शादीशुदा होने के बावजूद डायरेक्टर ने की थी बदसलूकी

सुरवीन चावला के साथ सिर्फ यही एक घटना नहीं हुई, बल्कि उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में अपने साथ हुए एक और शर्मनाक वाकये का जिक्र किया था। उन्होंने मुंबई के वीरा देसाई रोड पर स्थित एक निर्देशक के ऑफिस का किस्सा साझा करते हुए बताया था कि एक मीटिंग के दौरान डायरेक्टर को अच्छी तरह पता था कि वह शादीशुदा हैं और मीटिंग में उनके पति को लेकर भी बातचीत हुई थी।

लेकिन जब मीटिंग खत्म होने के बाद सुरवीन बाहर निकलने के लिए दरवाजे की तरफ बढ़ीं, तो वह डायरेक्टर अचानक अपनी हदें पार कर गया और उन्हें जबरन किस (Kiss) करने की कोशिश करने लगा। इस अचानक हुई हरकत से सुरवीन पूरी तरह शॉक्ड रह गईं। उन्होंने तुरंत खुद को संभालते हुए उस शख्स को जोरदार धक्का दिया और गुस्से में वहां से निकल आईं।

आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल

सुरवीन चावला ने ‘हेट स्टोरी 2’, ‘पार्च्ड’ और वेब सीरीज ‘राना नायडू’ व ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ग्लैमर इंडस्ट्री में इस तरह के कड़वे अनुभवों का खुलकर सामना करना और बिना डरे अपनी बात दुनिया के सामने रखना हर किसी के बस की बात नहीं होती। सुरवीन चावला के इन खुलासों ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के उस अंधेरे कोने को रोशनी में ला खड़ा किया है, जहां टैलेंट से ज्यादा कई बार घटिया मानसिकता वाले लोग अपनी शर्तों पर काम करवाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘गनमास्टर G9’ की शूटिंग के दौरान बाल-बाल बचे इमरान हाशमी, Video वायरल

Author

Leave a Comment