‘बिग बॉस 20’ के आगाज के साथ ही घर के अंदर ड्रामे और विवादों का दौर शुरू हो चुका है। शो के पहले ही दिन टीवी एक्ट्रेस माही विज, एक्टर अमन गांधी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशफा खान के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। घर में कदम रखते ही माही विज के रवैये को लेकर दूसरे कंटेस्टेंट्स ने नाराजगी जताई और अमन-अरिशफा ने सीधे तौर पर कहा कि उन्हें माही से “ऑफ-वाइब” (Off-Vibe) आ रही है।
बैग्स उठाने और ‘प्लीज’ कहने पर बढ़ा विवाद
विवाद की शुरुआत तब हुई जब माही विज ने अमन गांधी से अपना लगेज (सामान) उठाने में मदद मांगी। अमन ने मदद करने से मना नहीं किया, लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में माही से कहा कि वे मदद मांगने के लिए “प्लीज” कहें। इस बात पर माही भड़क गईं और उन्होंने कहा, “प्लीज बोलूं मैं तेरे को, भक।”
इसी दौरान जब एक्टर आसिफ खान बिना मांगे ही माही का सामान उठाने में मदद करने लगे, तो माही ने अमन पर चुटकी ली। हालांकि, यह छोटी सी बात देखते ही देखते बड़े तनाव में बदल गई।

किचन में चाय को लेकर बहस
सामान से शुरू हुआ यह विवाद किचन एरिया तक पहुंच गया। माही विज ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रीखी से चाय बनाने को लेकर सवाल किया और कहा कि “तुम लड़कियों को तो अच्छी कड़क चाय बनानी आनी चाहिए।” ईशा ने तुरंत इस पर आपत्ति जताते हुए उनसे सवाल किया, जिस पर माही ने जवाब दिया, “अरे शाणी मत बन चल।”
इसके बाद जब अरिशफा खान चाय के समय किचन में पहुंचीं, तो माही ने उन्हें भी निर्देश देने शुरू कर दिए। अरिशफा को माही का यह हुक्म चलाने वाला अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया।
“OFF-Vibe” आ रही है: अरिशफा और अमन का बयान
घटनाक्रम के बाद अरिशफा खान और अमन गांधी गार्डन एरिया में माही विज के बर्ताव को लेकर चर्चा करते नजर आए। अरिशफा ने साफ तौर पर कहा कि माही घर के बाकी सदस्यों पर अनावश्यक दबाव बना रही हैं और हर काम में ऑर्डर दे रही हैं। बातचीत के दौरान अरिशफा ने कहा कि उन्हें माही के व्यवहार से एक अजीब और नकारात्मक वाईब (Off-Vibe) मिल रही है। अमन गांधी ने भी अरिशफा की बात का समर्थन करते हुए अपनी सहमति जताई।
सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
शो के प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग माही विज के इस एटीट्यूड को गेम का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उनके इस रवैये और कमेंट्स की आलोचना कर रहे हैं। पहले ही दिन शुरू हुए इस टकराव ने यह साफ कर दिया है कि बिग बॉस का यह नया सीजन हंगामेदार रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में हैवानियत: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा