रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) ने विभिन्न विभागों में अनुभवी पेशेवरों के लिए सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती प्रक्रिया इंजीनियरिंग, ह्यूमन रिसोर्स (HR), फाइनेंस, मेडिकल, आईटी और ट्रांसपोर्टेशन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला आकर्षक वेतनमान है। पद के अनुसार उम्मीदवारों को अधिकतम 90,000 रुपये से 2,40,000 रुपये (E-6 पे-ग्रेड) तक का मूल वेतनमान दिया जाएगा।
सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे और संबंधित क्षेत्रों में कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। इस भर्ती से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां—जैसे पदों का विवरण, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की विधि—नीचे विस्तार से दी गई हैं।
पदों का विवरण और कुल रिक्तियां
आरएफसीएल भर्ती अभियान के तहत कुल 40 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां रामागुंडम (तेलंगाना) स्थित प्लांट और नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय के लिए होंगी।
| पद का नाम (Designation) | स्तर (Level) | विभागों के नाम |
| इंजीनियर / ऑफिसर | E-1 | केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आईटी, एचआर, मैटेरियल्स, अकाउंट्स |
| असिस्टेंट मैनेजर | E-2 | केमिकल, ट्रांसपोर्टेशन, फाइनेंस एवं अकाउंट्स |
| डिप्टी मैनेजर | E-3 | केमिकल इंजीनियरिंग |
| अडिशनल सीएमओ / सीएमओ | E-4 / E-5 | मेडिकल सर्विस |
| चीफ मैनेजर | E-6 | फाइनेंस एंड अकाउंट्स |
वेतनमान और भत्ते (Pay Scale & Allowances)
आरएफसीएल सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (JV) है, जहां कर्मचारियों को 2017 आईडीए (IDA) पे-स्केल के तहत सैलरी और सुविधाएं दी जाती हैं।
- E-1 पद (इंजीनियर/ऑफिसर): ₹40,000 – ₹1,40,000
- E-2 पद (असिस्टेंट मैनेजर): ₹50,000 – ₹1,60,000
- E-3 पद (डिप्टी मैनेजर): ₹60,000 – ₹1,80,000
- E-4 पद (अडिशनल सीएमओ): ₹70,000 – ₹2,00,000
- E-5 पद (सीएमओ): ₹80,000 – ₹2,20,000
- E-6 पद (चीफ मैनेजर): ₹90,000 – ₹2,40,000
मूल वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को औद्योगिक महंगाई भत्ता (IDA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधाएं, प्रोविडेंट फंड (PF) और अन्य कॉर्पोरेट सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव
चुंकी यह भर्ती अनुभवी पेशेवरों (Experienced Professionals) के लिए है, इसलिए आवेदकों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ निर्धारित वर्षों का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।
- इंजीनियर (केमिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/आईटी): संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) या बी.एससी इंजीनियरिंग की डिग्री। E-1 पद के लिए कम से कम 1 वर्ष का प्रासंगिक कार्यकारी अनुभव।
- ऑफिसर/असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस): सीए (CA), सीएमए (CMA) या फाइनेंस विशेषज्ञता के साथ 2 वर्षीय फुल-टाइम एमबीए।
- ऑफिसर (एचआर): एमबीए/पीजी डिप्लोमा (HR/IR/पर्सनल मैनेजमेंट)।
- मेडिकल (CMO / Addl. CMO): मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री और प्रासंगिक अनुभव।
नोट: न्यूनतम अनुभव की अवधि E-1 पदों के लिए 1 वर्ष से लेकर E-6 पदों के लिए 18 वर्ष तक रखी गई है। निजी क्षेत्र (Private Sector) से आने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित मिनिमम सीटीसी (CTC) शर्तों को पूरा करना होगा।
आयु सीमा (Age Limit)
पात्रता की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए पदवार अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार है:
- E-1 (इंजीनियर/ऑफिसर): अधिकतम 30 वर्ष
- E-2 (असिस्टेंट मैनेजर): अधिकतम 40 वर्ष
- E-3 (डिप्टी मैनेजर): अधिकतम 40 वर्ष
- E-4 / E-5 (मेडिकल): 45 से 50 वर्ष
- E-6 (चीफ मैनेजर): अधिकतम 50 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा:
- शॉर्टलिस्टिंग (Screening): प्राप्त आवेदनों की उनकी योग्यता, अनुभव और न्यूनतम सीटीसी के आधार पर जांच की जाएगी।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि किसी पद के लिए आवेदनों की संख्या अत्यधिक होती है, तो कंपनी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) भी आयोजित कर सकती है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 अगस्त 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2026
- दूरदराज के क्षेत्रों (Far-Flung Areas) के लिए हार्ड कॉपी की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन कर सकते हैं:
- आरएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट rfcl.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Careers सेक्शन में जाएं और Advertisement No. Rectt/01/2026 नोटिफिकेशन खोलें।
- ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें और मांगी गई सभी जानकारी (व्यक्तिगत, शैक्षणिक, कार्य अनुभव) सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सबमिट किए गए ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंटआउट लें और सभी स्व-सत्यापित (Self-attested) दस्तावेजों को संलग्न कर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक पते पर डाक द्वारा भेजें।
योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर दें।
यह भी पढ़ें: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2026: मैच तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी