टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी की तीसरी शादी और लिंक-अप की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दावों में कहा जा रहा था कि 45 वर्षीय अभिनेत्री अपने से 8 साल छोटे एक मशहूर टीवी एक्टर के साथ तीसरी बार सात फेरे लेने जा रही हैं।
अब इस पूरे मामले पर संबंधित अभिनेता ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फेक न्यूज फैलाने वालों को कड़ी फटकार लगाई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शादी और अफेयर की अफवाहों पर भड़के विशाल आदित्य सिंह
टीवी शो ‘बेगूसराय’ और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में श्वेता तिवारी के साथ काम कर चुके अभिनेता विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) की श्वेता संग एडिटेड और फेक मैरिज फोटोज इंटरनेट पर शेयर की जा रही थीं।
लगातार उड़ रही इन मनगढ़ंत खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल आदित्य सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने फर्जी खबरें और गॉसिप फैलाने वाले पोर्टल और पेजों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।
विशाल आदित्य सिंह का सख्त बयान:
“मैं उन्हें ‘मां’ कहता हूं। इससे ज्यादा मैं अपने रिश्ते की क्या सफाई दूं? किसी की भी पर्सनल लाइफ को लेकर इस तरह की बकवास खबरें बनाना बंद करें। अगर यह गॉसिप और झूठी अफवाहें तुरंत बंद नहीं हुईं, तो मैं कानूनी कदम (Legal Action) उठाने पर मजबूर हो जाऊंगा। अगर कोई हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा, तो मैं उसे कानूनी तौर पर ‘फाड़ दूंगा’।”
विशाल ने साफ किया कि ऐसी फेक न्यूज न सिर्फ दो कलाकारों की छवि खराब करती है, बल्कि उनके परिवारों पर भी मानसिक दबाव बनाती है।
“हमारे बीच पवित्र रिश्ता है”: क्या है श्वेता और विशाल का सच?
श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के बीच के बॉन्ड को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, विशाल ने कई मौकों पर स्पष्ट किया है कि वे श्वेता तिवारी को बहुत सम्मान देते हैं।
‘द ट्रेटर्स 2’ में श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा
हाल ही में श्वेता तिवारी रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ (The Traitors Season 2) के चलते भी चर्चा में आईं। शो के प्रोमो में उन्होंने अपने अतीत के रिश्तों पर खुलकर बात की।
श्वेता ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके एक्स-हसबैंड्स ने उन्हें धोखा दिया था और उन्होंने खुद अपने पतियों को चीट करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उनके इस बयान के बाद उनके पूर्व पतियों—राजा चौधरी और अभिनव कोहली—संग उनके पुराने विवाद एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे।
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के सेट पर कियारा के लिए बाउंसर बने यश